फर्जी मुख्तारनामा तैयार करने के आरोप कोर्ट के आदेश पर स्टाम्प वेनडर,एवं नोटरी करने वाले व्यक्ति सहित कई पर मुकदमा

देहरादून।।कोतवाली नगर क्षेत्र के धामावाला बाजार निवासी एक महिला ने अपने भाई के नाम से फर्जी विशेष प्रतिनिधि पत्र (मुख्तारनामा) तैयार करने और कोर्ट में दाखिल करने के आरोप में सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। वादिनी ने मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, धामावाला बाजार निवासी बबीता ने न्यायालय में।अर्जी दाखिल की है। इसमें बताया गया है कि वर्ष 2022 में एक सिविल वाद में प्रार्थिनी, उनकी मां कमला बोबल, बहन रोजी वैद्य और भाई अमित बोबल की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि 26 जून 2022 को भाई अमित बोबल लक्ष्मण झूला (ऋषिकेश) में गंगा में डूबकर बह गए थे, जिनका आज तक पता नहीं चल सका है। प्रार्थिनी का कहना है कि तृतीय अपर सिविल जज (एसडी) के न्यायालय में विचाराधीन एक अन्य वाद में विपक्षी संख्या-1 ने 15 जून 2022 का एक विशेष प्रतिनिधि पत्र (मुख्तारनामा) दाखिल किया, जिस पर विपक्षी संख्या-2 ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। वादिनी के अनुसार, सूचना के अधिकार के तहत कोषाधिकारी कार्यालय देहरादून से मिली जानकारी में सामने आया कि मुख्तारनामे में प्रयुक्त 100 रुपये का स्टांप 4 सितंबर 2008 को विपक्षी संख्या-4 को जारी किया गया था और जून 2022 में वह स्टांप कोषागार से बिक्री नहीं हुआ था।

आरोप है कि 28 अक्तूबर 2026 को प्राप्त प्रमाणित प्रतिलिपि के अवलोकन में स्टांप की तिथि में काट-छांट कर अमित कुमार के नाम जारी होना दर्शाया गया और फर्जी हस्ताक्षर किए गए। वादिनी के मुताबिक, दो नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और कोतवाली नगर को शिकायत भेजी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा है। इसमें डिंपल बोबल (पत्नी अमित बोबल, निवासी गोविंद नगर प्रथम रेसकोर्स), आकाश (पुत्र राम कुमार, निवासी एलआईजी एमडीडीए कॉलोनी), आभा सिंह (पत्नी राम सिंह, निवासी डांडीपुर मोहल्ला कोतवाली), स्टांप विक्रेता अतुल कुमार और नोटरी कमलेश चौहान को विपक्षी बनाया गया है।

 

Spread the love
error: Content is protected !!