हल्द्वानी रेलवे प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को सुनवाई, मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामला

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रेलवे प्रकरण से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर 2026 को सुनवाई निर्धारित की गई है। यह मामला शीर्ष अदालत में सूचीबद्ध है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक केस डिटेल के अनुसार, इस मामले को मुख्य न्यायाधीश और दो अन्य न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है।नक्शे देखें

 

हल्द्वानी रेलवे प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामला

 

18 नवंबर की सुनवाई के लिए गठित पीठ में मुख्य न्यायाधीश के साथ न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना शामिल हैं। मामला सूची में क्रम संख्या 118 पर दर्ज है। फिलहाल उपलब्ध केस स्टेटस में सुनवाई की तारीख और पीठ का विवरण दर्ज है। सुनवाई के बाद अदालत में हुई कार्यवाही और किसी संभावित आदेश की जानकारी आधिकारिक अपडेट के आधार पर सामने आएगी।

Spread the love
error: Content is protected !!