देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के नौ पहाड़ी जिलों में दो नवंबर तक हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। बुधवार को भी नौ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

 

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Spread the love
error: Content is protected !!