सतपुली/टिहरी गढ़वाल,  द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल, सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) के तत्वावधान में ग्राम पंचायत गवाना में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच का लाभ उठाया।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल नेगी द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर के दौरान कुल 40 मरीजों की ओपीडी की गई, जिनमें से 10 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 16 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा 14 लोगों को चश्मे प्रदान किए गए।

शिविर के सफल आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल प्रसाद भट्ट का विशेष सहयोग रहा। साथ ही ग्राम प्रधान गवाना श्री राजेंद्र सिंह राणा ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

शिविर के समापन पर स्थानीय ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए द हंस हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
error: Content is protected !!